Move to Jagran APP

32वीं हरियाणा राज्य रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में सिरसा बना चैंपियन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : 32वीं हरियाणा राज्य रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप में महिलाओं के

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 01:15 AM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 01:15 AM (IST)
32वीं हरियाणा राज्य रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में सिरसा बना चैंपियन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : 32वीं हरियाणा राज्य रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप में महिलाओं के सीनियर वर्ग मुकाबलों में सिरसा की टीम ने पहला स्थान पाया है, जबकि यमुनानगर की टीम दूसरे स्थान पर रही है। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में पंचकूला ने पहला, करनाल ने दूसरा और यमुनानगर ने तीसरा स्थान पाया है। चैंपियनशिप की विजेता रही टीमों को विधायक सुभाष सुधा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मुहैया करवाई रही है। खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार की खेल नीति की बदौलत ही हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर रहे हैं। चैंपियनशिप के आयोजन सचिव सर्बजीत ¨सह ने बताया कि लड़कों सब जूनियर मुकाबलों में कुरुक्षेत्र ने सोना, पंचकूला ने चांदी और यमुनानगर ने कांस्य पदक जीता है। इसी तरह वर्ग के महिलाओं के मुकाबलों में यमुनानगर ने सोना, पंचकूला ने चांदी और कुरुक्षेत्र ने कांस्य पद पर कब्जा किया है। लड़कों के जूनियर वर्ग में यमुनानगर ने सोना, पंचकूला ने चांदी, कुरुक्षेत्र ने कांस्य और इसी वर्ग के महिला मुकाबलों में सिरसा ने सोना, पंचकूला ने चांदी और कुरुक्षेत्र ने कांस्य पदक जीता है। इस मौके पर हरियाणा रोलर स्के¨टग एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र ढींगड़ा, जिला रोलर स्के¨टग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय मदान, स्के¨टग कोच राजीब गुंबर, दीपक चोपडा, संजीव छाबड़ा, डॉ. दीपक सैनी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.