महिला सुरक्षा के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
जासं, कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर शहर में हस्ताक्ष्
जासं, कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें छात्राओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आप जिला प्रधान विशाल खुब्बड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में बहुत तेजी आई है, जो ¨चता का विषय है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। रोहतक में सोनीपत की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, जिसमें उस महिला की हत्या कर दी गई और गुडगांव में एक नार्थ ईस्ट की महिला का अपहरण और चलती गाड़ी में गैंगरेप, ये दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसे प्रदेश में भय का माहौल है।
महासचिव ओम ¨सह अश्फाक ने कहा कि हर रोज किसी न किसी जिले से एक बलात्कार की खबर आती है। प्रदेश की महिलाएं घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं। महिला नेता यशोदा ने कहा की महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर 25 मई को आप उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी और 27 को प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद की अगुवाई में करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेगी। महिलाओं ने आप की मुहिम को सराहनीय कदम बढ़ाया। सरकार महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कि तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। दयानंद महिला महाविद्यालय व जयराम गर्ल्स कॉलेज लौहार माजरा की छात्राओं का कहना था कि कुछ दिन तो महिला पुलिस कॉलेज के पास थी परंतु अब नदारद हैं। इस अवसर पर मिथलेश गर्ग, पवन शर्मा, विजय ¨सह, सुमित हिमांशु गर्ग, मोहन लाल, बीर ¨सह बोहली, सुमित गर्ग, सुरेश कुमार, संदीप जटिया व विशाल गोयल आदि मौजूद थे।