मोरछड़ी लहराई रे, रसिया ओ सांवरा..पर झूमें श्याम भक्त
खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट की और से सिरसला रोड पर श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा किया गया। कार्यक्रम में आयोजक सतीश शर्मा परिवार ने श्याम पूजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम नाम रस पीले तू.., हमें तो जो भी दिया श्याम आपने दिया और हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको पुकारा सांवरे..। भजनों पर श्याम संकीर्तन में श्रद्धालु झूम उठे।
खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट की और से सिरसला रोड पर श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा किया गया। कार्यक्रम में आयोजक सतीश शर्मा परिवार ने श्याम पूजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। इस दौरान शाहाबाद के गायक श्रवण राज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आयोजक परिवार ने श्याम भक्तों को सम्मानित किया। अगला खाटू श्याम संकीर्तन 24 जनवरी को ब्रह्मसरोवर के द्रौपदी कूप श्याम मंदिर में किया जाएगा। श्री श्याम आरती में जयपाल शर्मा, शिवकुमार कौशिक, वाचस्पति शर्मा, मोहिद्रपाल गर्ग, शालीन अग्रवाल, डा. खुशबीर शर्मा, श्याम लाल सिगला, मंगेश्वर शर्मा, वेणु शर्मा और अनिल पाराशर मौजूद रहे।