हारे का सहारा हैं श्याम : ओंकार
जय ओंकार आश्रम के अध्यक्ष संदीप ओंकार इस्माईलाबाद में आयोजित श्री खाटू श्याम जागरण में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : जय ओंकार आश्रम के अध्यक्ष संदीप ओंकार इस्माईलाबाद में आयोजित श्री खाटू श्याम जागरण में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। ओंकार ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना में भाग लेने के बाद ज्योत प्रज्जवलित कर जागरण की शुरूआत करवाई। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहार और उत्सवों का देश है। भारतीय संस्कृति में धर्म का एक विशेष स्थान रहा है जहां धार्मिक विविधताओं के बावजूद लोगो में एकता है। धार्मिक आयोजनों के चलते ही भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। ऐसे आयोजनों पर हिदू धर्म के प्रचार के साथ ही सामाजिक समस्याओं पर चितन व मंथन भी होता है। श्री खाटू श्याम बाबा को हारे का सहारा भी माना जाता है क्योंकि चारों ओर से निराश होने के बाद जब इंसान इनकी शरण में जाता है तो श्याम बाबा उसकी परेशानी अवश्य दूर करते हैं।