Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश देकर पृथ्वी पर की धर्म की स्थापना

कुरुक्षेत्र केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के डा. रणवीर सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण कर्म का संदेश देकर पृथ्वी पर धर्म को स्थापित करने वाले सर्वगुण संपन्न सर्वज्ञ और योगेश्वर हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 06:24 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:24 AM (IST)
श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश देकर पृथ्वी पर की धर्म की स्थापना
श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश देकर पृथ्वी पर की धर्म की स्थापना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के डा. रणवीर सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण कर्म का संदेश देकर पृथ्वी पर धर्म को स्थापित करने वाले, सर्वगुण संपन्न, सर्वज्ञ और योगेश्वर हैं। उनका आदर्श चरित्र हर युग में मनुष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। वह बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राच्यविद्या संस्थान की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित एक दिवसीय वेबिनार में बतौर मुख्यवक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें महाभारत और गीता पढ़कर उनके वास्तविक चरित्र एवं उद्देश्यों को समझना चाहिए। अतिशयोक्तियों तथा भ्रांतियों से ऊपर उठकर उनके आदर्शों को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने महाभारत के ²ष्टांत प्रस्तुत करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन के हर एक पहलु का स्पर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. शुचिस्मिता ने श्रीकृष्ण के जीवनदर्शन को समझने में संगीत के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा एक भजन की प्रस्तुति दी। इस अवसर वेबिनार में संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डा. कृष्णा देवी, डा. राजेंद्र विद्यालंकार , डा. भीम सिंह, डा. अरविद, डा. कैलाश चंद्र विद्यालंकार, डा. रामचंद्र व डा. तेलूराम भी शामिल रहे। कार्यक्रम की संयोजिका डा. विभा अग्रवाल ने सभी का स्वागत तथा धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.