शाहाबाद पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दुर्गा व नशाखोरी के विरुद्ध अभियान
फोटो-25 -20 काबू, स्मैक तस्कर को लिया एक दिन के रिमांड पर संवाद सहयोगी, शाहाबाद : श्
फोटो-25
-20 काबू, स्मैक तस्कर को लिया एक दिन के रिमांड पर
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के नव नियुक्त थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक रमेश जागलान ने महिला पुलिस उपनिरीक्षक दलीप कौर के साथ मिलकर शाहाबाद क्षेत्र में ऑपरेशन दुर्गा छेड़ा है तथा नशाखोरी के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया है। जागलान ने कहा कि लड़कियों के शिक्षण संस्थाओं, चौराहों व मुख्य स्थानों पर असामाजिक तत्वों, मनचलों की हरकतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने मनचलों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाएं व हरकतों से बाज आएं अन्यथा बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 20 चालान भी काटे जा चुके हैं। स्मैक के काले धंधे में संलिप्त एक व्यक्ति को काबू कर उसका पुलिस रिमांड लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।