Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू, नहीं पहुंच पाए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के उद्घाटन अवसर पर पहुंचने का भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम रद हो गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 12:45 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 05:11 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू, नहीं पहुंच पाए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू, नहीं पहुंच पाए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के शुभारंभ अवसर पर एन मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम रद होने के चलते मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच महोत्सव का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरे ब्रह्मसरोवर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उद्घाटन स्थल पर खड़े पेड़ों तक की साज-सज्जा के लिए रंग-बिरंगी बिंदरवाल लटकाई गई थी। अतिथियों ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रूप से 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव का शुभारंभ किया।

महोत्सव के शुभारंभ के लिए जैसे ही पुरुषोत्तमपुरा बाग में अतिथियों का आगमन हुआ तो पुरुषोत्तपुरा बाग हरियाणवी परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन से गूंज उठा। इसके साथ ही गीता के श्लोकोच्चारण से पूरा माहौल की गीता के रंग में रंगा दिखा। इससे पहले मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रा सिंह का हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा, शहरी निकाय मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने परंपरा अनुसार स्वागत किया।

अतिथियों ने गीता पूजन के बाद वेद पाठशाला के वेद पाठियों के श्लोच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी मेहमानों ने हरियाणा पैवलियन का अवलोकन किया, सभी मेहमानों ने इस पैवलियन में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए और हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और गुजरात पैवलियन का किया शुभारंभ

अतिथियों ने सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और इसके बाद गुजरात के पैवेलियन का उद्धाटन करने के बाद अवलोकन किया। इस पैवलियन में सभी मेहमानों ने गुजरात के पारंपरिक लोक नृत्य डांडिया का आनंद लिया और स्वयं हाथों में डांडिया लेकर अपने मन के उद्गारों को दर्शाया।

भागीदार राज्य गुजरात पैवेलियन का शुभांरभ करने से पहले चले गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और हरियाणा पैवलिनयन का उद्घाटन करते हुए निकल लिए। वह इस महोत्सव के भागीदार देश गुजरात के पैवलियन तक भी नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में मॉरीशस के राष्ट्रपति व अन्य अतिथियों ने ही राज्य स्तरीय प्रदर्शन और गुजरात पैवलियन का उद्घाटन कर इनका अवलोकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.