Move to Jagran APP

समागम में सात को दिया संत का चोला

राजेंद्रा नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरुप अनंत आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:25 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:25 AM (IST)
समागम में सात को दिया संत का चोला
समागम में सात को दिया संत का चोला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजेंद्रा नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरुप अनंत आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया गया। समागम में सात लोगों को संत का चोला दिया गया। ये सब लंबे समय से आश्रम में साधक के रूप में काम कर रहे थे। संचालक संत प्रकाश पुरी महाराज एवं संत अगम पुरी महाराज ने संत रामानंद, संत अवधेशानंद, संत गोपालनंद, संत पावन पुरी, संत समर्थ पुरी, संत परमार्थ पुरी, संत अध्यात्म पुरी को चोला दिया। समागम में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

संत प्रकाशपुरी व संत अगमपुरी ने कहा कि समागम जीवों के कल्याण के लिए किए जाते हैं। आज का मानव हर समय कलयुग की पीड़ाओं और यातनाओं को सहन कर रहा है। ऐसे में संत महापुरुषों के दर्शन और सत्संग से ही हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु का सुमिरन करने से हर कष्ट दूर होता है। भगवान का सुमिरन हमें बुराई से दूर रखता है। इस अवसर पर आश्रम के संत निर्विकार पुरी, संत दयानंद पुरी, संत दर्शन पुरी, संत अमर पुरी, संत निर्भय पुरी, संत अलख निरंजन पुरी, संत वैराग पुरी, संत निश्चल पुरी, संत संतोष पुरी, संत त्याग पुरी, संत सहज पुरी, महात्मा सुखधमरनंद, महात्मा गुरुशरणानंद, महात्मा गुरुसेवानंद, महात्मा दिव्यानंद, महात्मा हरदेवानंद आदि संतों ने भजनों से संगत को निहाल कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.