Move to Jagran APP

संजय चौक शॉप एसोसिएशन में फूट, फुटेला फिर प्रधान

आठ दिन पहले एक गुट ने राजेश गुप्ता को संजय चौक शॉप एसोसिएशन सनौली रोड का प्रधान चुना था। वहीं, दूसरे गुट ने शुक्रवार को कृष्ण फुटेला को दो साल के लिए दोबारा प्रधान चुन लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:40 AM (IST)
संजय चौक शॉप एसोसिएशन में फूट, फुटेला फिर प्रधान
संजय चौक शॉप एसोसिएशन में फूट, फुटेला फिर प्रधान

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

संजय चौक शॉप एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर घमासान छिड़ गया है। आठ दिन पहले एक गुट ने राजेश गुप्ता को संजय चौक शॉप एसोसिएशन सनौली रोड का प्रधान चुना था। वहीं, दूसरे गुट ने शुक्रवार को कृष्ण फुटेला को दो साल के लिए दोबारा प्रधान चुन लिया। सनौली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान, चेयरमैन दर्शनलाल वधवा पहुंचे। अनिल मदान ने एकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने हाथ खड़े करवाकर उपस्थित दुकानदारों से पूछा कि क्या वे दो साल के लिए कृष्ण फुटेला को प्रधान चुन रहे हैं। सभी ने कृष्ण फुटेला को प्रधान चुने जाने को अनुमति दी। अनिल मदान ने घोषणा की कि कृष्ण फुटेला संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्य रहेंगे। उन्होंने फुटेला को एसोसिएशन का संविधान बनाने के लिए भी कहा।

नई कार्यकारिणी में फुटेला ने सुभाष चंद बंसल, कैलाश चंद लूथरा, लख¨वद्र ¨सह को सरपरस्त चुना। साहब ¨सह, वीरेंद्र भाटिया, वाजिद सैफी उपप्रधान चुने गए। अशोक बंसल सचिव, लालचंद माटा महासचिव, रामफल जैन, गोपाल बंसल, राधेश्याम बंसल को महासचिव चुना गया। सतनारायण जैन, तिलक बजाज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। स्वयंभू प्रधान बने फुटेला : एसोसिएशन के सरपरस्त रहे मदनलाल जैन का आरोप है कि कृष्ण फुटेला स्वयंभू प्रधान बने हैं। राजेश गुप्ता संजय चौक शॉप एसोसिएशन के प्रधान बनाए गए थे। वे आज शोकसभा में दिल्ली गए हुए थे। कृष्ण फुटेला ने आसपास गलियों के दुकानदारों को सदस्य बनाया है। एसोसिएशन में 126 सनौली रोड तथा 60 दुकानदार जाटल रोड के शामिल हैं। हमने अपना विरोध संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान के समक्ष दर्ज करवा दिया है। कृष्ण फुटेला के प्रधान बनने पर आयोजित समारोह में दूसरा गुट नदारद रहा। दुसरे गुट के सदस्य सरदार गारमेंट्स शॉप पर मी¨टग करते रहे। समारोह समाप्त होने के बाद अनिल मदान, दर्शन लाल वधवा दूसरे गुट के व्यापारियों के पास पहुंचे। उनकी बात सुनी। अनिल मदान ने स्पष्ट किया कि दो साल तक कृष्ण फुटेला के साथ संयुक्त व्यापार मंडल रहेगा। यदि आपके साथ दुकानदार ज्यादा हैं तो अलग से पर्ची बनवाकर कटवा लें। 80 सदस्य आपके साथ होंगे तो संयुक्त व्यापार मंडल आपको भी सदस्यता दे देगा। फुटेला अब प्रधान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.