संदीप सूरमा ने पिहोवा में पहली बार कमल खिलाकर रचा इतिहास
भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह सूरमा ने पहली बार पिहोवा में कमल खिलाकर इतिहास रच दिया है। सिख प्रत्याशी की माने जाने वाली इस सीट पर 52 साल से भाजपा ने कभी जीत हासिल नहीं की थी। इस बार पार्टी हाई कमान द्वारा सिख प्रत्याशी के तौर पर संदीप सिंह सूरमा पर अपना दांव खेला गया और पार्टी का तीर निशाने पर लगा।
रमेश गर्ग, पिहोवा : भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह सूरमा ने पहली बार पिहोवा में कमल खिलाकर इतिहास रच दिया है। सिख प्रत्याशी की माने जाने वाली इस सीट पर 52 साल से भाजपा ने कभी जीत हासिल नहीं की थी। इस बार पार्टी हाई कमान द्वारा सिख प्रत्याशी के तौर पर संदीप सिंह सूरमा पर अपना दांव खेला गया और पार्टी का तीर निशाने पर लगा। हालांकि भाजपा ने भी कभी किसी सिख प्रत्याशी पर अपना दांव नहीं खेला था। नतीजतन वे कभी अपना खाता नहीं खोल सके, लेकिन इस बार भाजपा ने 5331 मतों से जीत हासिल कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे स्थान पर कांग्रेसी प्रतिद्वंदी मनदीप चट्ठा रहे, जिन्होंने 37202 वोट हासिल किए। गुरुवार को जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से 881 वोटों की बढ़त बना ली। शुरू से बनी बढ़ती अंत तक नीचे नहीं उतरी। 15 राउंड तक वोटिग चली, लेकिन भाजपा किसी भी राउंड में पीछे नहीं हटी। हालांकि आजाद उम्मीदवार संदीप ओंकार के समर्थकों ने अपने पहले पांच-छह राउंड में ही स्थिति को भांप लिया और मतदान केंद्र से दूरियां बनाते दिखे। जजपा के समर्थकों ने भी आठ राउंड तक इंतजार किया और फिर वे भी अपने कुर्सियों से उठते दिखे। कांग्रेसी प्रत्याशी मनदीप चट्ठा व अन्य कार्यकर्ताओं ने 10वें व 11वें राउंड में जैसे ही भाजपा की साढ़े पांच हजार से साढ़े छह हजार की बढ़ती देखी तो मतदान केंद्र से चले गए। संदीप सिंह को 5331 वोटों से विजयी होने की घोषणा करते ही पिहोवा में पहली बार कमल खिल गया। जनता का जोश देख झूमे संदीप सूरमा
हालांकि जैसे ही संदीप सिंह सूरमा मतदान केंद्र से बाहर निकले और पिहोवा की जनता का जोश देखा तो उनके चेहरे की सारी मायूसी गायब हो गई और वे पिहोवा नगरी के रंग में रंग गए। हजारों संख्या में जनता का हुजूम एकाएक संदीप सिंह से मिलने के लिए टूट पड़ा और उन्होंने संदीप सिंह को अपने कंधों पर उठा लिया। जनता की आस पर खरा उतरने वाले संदीप सिंह ने सड़क पर पहुंचकर अपनी गाड़ी की छत से पिहोवा की जनता का अभिवादन किया।