आमसान पर छाए बादल मौसम में बढ़ी ठंडक
आसमान में बादल छाये रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी तीन चार दिन मौसम में बदलाव आने के संकेत दिए हैं। वहीं पहाड़ी इलाके में बर्फबारी व मैदानी इलाके में बरसात के बाद से रात का मौसम सर्द हो चला है।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद
आसमान में बादल छाये रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी तीन चार दिन मौसम में बदलाव आने के संकेत दिए हैं। वहीं पहाड़ी इलाके में बर्फबारी व मैदानी इलाके में बरसात के बाद से रात का मौसम सर्द हो चला है। अब बादलों के कारण दिन के मौसम में भी परिवर्तन आ गया है। किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई हो चुकी है। मौसम अधिक ठंडा होने से ही बेहतर फुटाव होगा। किसानों का कहना है कि इस समय बरसात से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। मौसम के करवट लेने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सवेरे के समय सैर पर निकलने वालों की संख्या कम होने लगी है।