Move to Jagran APP

रोडवेज का चक्का जाम, परेशानी में अवाम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम का तोड़ लगाने में जुटी सरकार के सारे दांव फेल हो रहे हैं। चक्का जाम के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कुरुक्षेत्र में रोडवेज की कोई बस नहीं चल पाई। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने बस अड्डे के पास ही ताज पार्क में बैठकर प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार की सख्ती को देखते हुए कई ओर कर्मचारी संगठन भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए हैं। दिन भर बस अड्डे के अंदर भर्ती के लिए आए उम्मीदवार भटकते रहे तो बाहर हड़ताली कर्मचारी दहाड़ते रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 01:07 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 01:07 AM (IST)
रोडवेज का चक्का जाम, परेशानी में अवाम
रोडवेज का चक्का जाम, परेशानी में अवाम

रोडवेज का चक्का जाम, परेशानी में अवाम

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम का तोड़ लगाने में जुटी सरकार के सारे दांव फेल हो रहे हैं। चक्का जाम के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कुरुक्षेत्र में रोडवेज की कोई बस नहीं चल पाई। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने बस अड्डे के पास ही ताज पार्क में बैठकर प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार की सख्ती को देखते हुए कई ओर कर्मचारी संगठन भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए हैं। दिन भर बस अड्डे के अंदर भर्ती के लिए आए उम्मीदवार भटकते रहे तो बाहर हड़ताली कर्मचारी दहाड़ते रहे। रात में ही पहुंचने शुरू हो गए थे उम्मीदवार

प्रदेश सरकार की ओर से नई भर्ती करने का फैसला लेते ही बुधवार की रात से ही नये बस अड्डे पर उम्मीदवारों की भीड़ लगने लगी। सुबह होते-होते बस अड्डे सैकड़ों युवा पहुंच गए। भर्ती में शामिल होने आए युवा दिन भर रोडवेज कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। लेकिन अधिकारी उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश न मिलने की बात दोहराते रहे। आवेदन करने आए युवाओं ने कहा अगर सरकार को भर्ती नहीं करनी थी तो भर्ती का दावा ही क्यों किया था ? देर सांय समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों उम्मीदवार बस अड्डे पर ही डटे हुए थे। प्रशासन के प्रयास फेल

प्रशासन की ओर से हड़ताल का तोड़ निकालने के लिए स्कूलों की बसों को चलाने का प्रयास किया गया। इसके लिए एक दो बसें कुरुक्षेत्र बस अड्डे के बाहर भी पहुंची थी। लेकिन इसके बाद कोई बस सड़क पर दिखाई नहीं दी। इतना ही नही रोडवेज अधिकारियों ने सुबह ही दो बसों को वर्कशॉप से निकालकर काउंटर पर भी खड़ा किया था, यह बसें दिन भर काउंटर पर ही खड़ी रही। यात्रियों को दिन भर कोई राहत नहीं मिल पाई। कर्मचारी नेताओं ने किया आर-पार के लिए तैयार रहने का आह्वान

हरियाणा सर्वकर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, कुलभूषण शर्मा व बाल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों से टकराने के मूड में है। कर्मचारी जनता के हितों के लड़ाई लड़ रहे हैं। अब सभी कर्मचारी संगठनों ने आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है। प्रदेश सचिव रणधीर श्योकंद ने कहा कि पूरे प्रदेश में हड़ताल पूरी तरह से सफल है। अन्य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में आ गए हैं। जन संघर्ष मंच की नेता सुदेश कुमारी ने कहा कि सरकार जानबूझकर रोडवेज को खत्म करना चाहती है। वह इस संघर्ष में रोडवेज कर्मचारियों के साथ हैं। शाहाबाद बस स्टैंड से नहीं चली कोई भी बस

संवाद सहयोगी शाहाबाद के अनुसार चक्का जाम के चलते जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है जिन्हें अपने गंतव्यों पर पहुंचने पर जहां वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है वहीं ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। शाहाबाद बस स्टैंड पर हर समय भारी भीड़ बसों के इंतजार के लिए देखी जा रही है और जो बसें आती हैं वह पहले से ही भरी होती हैं। आल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के उपप्रधान बलदेव ¨सह मामू माजरा ने बताया कि हड़ताल पूर्णतया कामयाब है और पूरी तरह से चक्का जाम हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.