Move to Jagran APP

राइस मिलरों की हड़ताल जारी, नहीं हुई मंडियों में धान की खरीद

राइस मिलों पर छापामारी के विरोध में मिलरों की हड़ताल से सोमवार को जिले भर की मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई। इससे किसानों को भारी परेशानी सहनी पड़ी। वे मंडी में धान लेकर तो पहुंचे मगर उनकी ढेरियों के पास कोई भी व्यापारी नहीं आया। मंगलवार को भी यही हालात होने वाले हैं। मंगलवार को राइस मिलरों का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ में आला अधिकारियों से मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 08:50 AM (IST)
राइस मिलरों की हड़ताल जारी, नहीं हुई मंडियों में धान की खरीद
राइस मिलरों की हड़ताल जारी, नहीं हुई मंडियों में धान की खरीद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राइस मिलों पर छापामारी के विरोध में मिलरों की हड़ताल से सोमवार को जिले भर की मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई। इससे किसानों को भारी परेशानी सहनी पड़ी। वे मंडी में धान लेकर तो पहुंचे, मगर उनकी ढेरियों के पास कोई भी व्यापारी नहीं आया। मंगलवार को भी यही हालात होने वाले हैं। मंगलवार को राइस मिलरों का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ में आला अधिकारियों से मिलेगा।

loksabha election banner

राइस मिलरों का कहना है कि अगर उनकी मांग को मान लिया गया तो खरीद की जाएगी, अन्यथा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं खरीद न होने से झांसा में किसानों ने कुरुक्षेत्र-ठोल मार्ग पर जाम लगाया। हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल सिगला ने कहा कि राइस मिलों में छापामारी कताई बर्दाशत नहीं की जाएगी। सरकार ने पॉलिसी बनाते समय राइस मिलरों को कहा था कि अगर राइस मिलर समय पर डिलीवरी देगा तो उनकी मिल में छापामारी नहीं होगी, मगर प्रशासन दबाव बनाने के लिए राइस मिलरों में छापामारी कर रहे हैं। पुलिस को साथ लेकर राइस मिल में चेकिग के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है। थानेसर, पिपली, लाडवा, बाबैन, इस्माईलाबाद व झांसा में धान की खरीद नहीं हुई।

लाडवा में राइस मिलरों ने छापेमारी के विरोध में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर परमल धान खरीद के काम का बहिष्कार करते हुए सोमवार को हड़ताल की। राइस मिलर की हड़ताल के बाद मंडी में आया परमल धान नहीं बिक पाया। उससे किसानों के साथ ही कच्चे आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बरसात के कारण धान की खरीद का काम सुचारु रूप से नहीं हो पाया।

झांसा की अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने रोष स्वरूप कुरुक्षेत्र-ठोल मार्ग पर जाम लगा कर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। जाम के कारण दोनों तरफ का यातायात बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी झांसा राजपाल सिंह व मार्केट कमेटी सचिव बलवान सिंह मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान डीसी को मौके पर पहुंच कर धान खरीद शुरू करने की मांग को लेकर अड़े रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.