थानेसर के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुंचाने का संकल्प
लॉकडाउन 2.0 में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के लिए विधायक सुभाष सुधा मोर्चा संभाले हुए हैं। इसमें प्रशासन रेडक्रॉस सोसाइटी व समाजसेवी संस्थाएं तथा ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन सभी के सहयोग से धीरे-धीरे सभी जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंच रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के लिए विधायक सुभाष सुधा मोर्चा संभाले हुए हैं। इसमें प्रशासन, रेडक्रॉस सोसाइटी व समाजसेवी संस्थाएं तथा ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन सभी के सहयोग से धीरे-धीरे सभी जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंच रहा है।
विधायक सुभाष सुधा ने बृहस्पतिवार को गांधी नगर में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया।
उनके साथ नगर पार्षद धन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। गांधीनगर व कीर्ति नगर में लगभग 1500 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। विधायक ने कहा कि थानेसर हलके में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुंचाया जाएगा। तब तक भोजन बनाने के लिए छठी पातशाही गुरुद्वारा में सांझी रसोई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से चलाई जा रही है।