कुरुक्षेत्र रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी गई राहत सामग्री को राज्यपाल ने दिखाई झंडी
कुरुक्षेत्र रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री को चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री को चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा रेडक्रास समिति और हरियाणा के लोग किसी भी क्षेत्र में किसी भी आपदा के समय मदद के लिए तत्पर रहते हैं। राज्यपाल ने केरल में बाढ़ से जान-माल की हानि पर गहरा दुख प्रकट किया है और कामना की है कि जो लोग इस आपदा से पीड़ित हुए हैं वे शीघ्र ही अपनों घरों को लौटकर सामान्य जीवन जियें। उन्होंने कहा कि अभी इस आपदा में बेघर हो चुके लोगों के पुनर्वास व नष्ट हो चुके बुनियादी ढांचे जैसे कि सड़कें, मकान आदि के पुन: निर्माण लिए भी बहुत कुछ करना बाकी है।
राज्यपाल ने हरियाणा वासियों से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए आगे आएं। भारतीय रेडक्रास समिति हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ द्वारा एक करोड़ चार लाख रुपये मूल्य की बैडशीट्स, धोतियां, साड़ियां, कंबल, तिरपाल, पेंट-कमीजें, कुर्ता-पायजामा, लेडीज सूट, तोलिये, बनियानें, हवाई चप्पलें, मच्छरदानियां, किचन सैट्स, दूध, चीनी, वा¨शग पाउडर, टूथपेस्ट, टूथब्रुश, मोमबत्तियां, बाल्टी आदि केरल में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों में वितरित करने के लिए भेजी गई हैं। यह राहत सामग्री भारतीय रेडक्रास समिति, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष डा. मुकेश अग्रवाल, महासचिव डीआर शर्मा, संयुक्त सचिव सविता अग्रवाल, कुरुक्षेत्र रेडक्रास के सचिव कुलदीप मलिक व यमुनानगर सचिव रणदीप ¨सह उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने की सहायता की अपील
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने जिला कुरुक्षेत्र के लोगों से केरला में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि केरला के लोगों को बैड शीट, लुंग्गी, धोती, चप्पल, पेंट सहित अन्य सामान की जरूरत है। इसलिए जिला के लोगों से अपील की जा रही है कि जिन लोगों के पास इस प्रकार का सामान है वह सामान जिला रेडक्रास कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।