Move to Jagran APP

रामेंद्र सिंह ने की ब्रह्मासरोवर पर आरती

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में ब्रह्मासरोवर पुरुषोतमपुर बाग के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच आरती का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 01:45 AM (IST)
रामेंद्र सिंह ने की ब्रह्मासरोवर पर आरती
रामेंद्र सिंह ने की ब्रह्मासरोवर पर आरती

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में ब्रह्मासरोवर पुरुषोतमपुर बाग के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या भारती के निदेशक डॉ. रामेंद्र ¨सह ने मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के बीच आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

loksabha election banner

वीरवार को देर सायं आरती स्थल पर विद्या भारती के निदेशक डॉ. रामेंद्र ¨सह व गुरदयाल सुनहेडी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, र¨वद्र सांगवान, सुशील राणा, नरेंद्र पराशर ने आरती कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रोच्चारण के बीच ब्रह्मासरोवर की फिजा ही बदल गई। इससे पहले डॉ.प्रेम मुच्छल ग्रुप के कलाकारों ने दैनिक भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.