Move to Jagran APP

गीता महोत्सव में नजर आएंगे विश्व की संस्कृति के बहुरंग : सुमेधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विश्व की संस्कृति के बहुरंग नजर

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 12:29 AM (IST)
गीता महोत्सव में नजर आएंगे विश्व की संस्कृति के बहुरंग : सुमेधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विश्व की संस्कृति के बहुरंग नजर आएंगे। इस महोत्सव में अलग-अलग देशों की संस्कृति के रंग बिखरने से कुरुक्षेत्र की फिजा में भी विभिन्न प्रदेशों और देशों की महक फैलेगी। इसका एहसास महोत्सव में आने वाले पर्यटक को खुद ब्रहमसरोवर के पावन तट पहुंचने पर हो जाएगा। इस महोत्सव में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय

स्तर के शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला के साथ पहुंच चुके है। इन कलाकारों और महोत्सव का आनंद लेने वाले लाखों लोगों के स्वागत के लिए प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है।

उपायुक्त सुमेधा कटारिया वीरवार को बताया कि कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर के तट पर गीता महोत्सव का आयोजन 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक किया जाना है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र, एचटीसी और डीआरडीए की तरफ से ब्रहमसरोवर पर क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव के शिल्प मेले का उद्घाटन 17 नवंबर को राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान ¨सह सोलंकी करेंगे। महोत्सव में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ब्रहमसरोवर के बाहर पूर्वी और दक्षिणी दिशा में पार्किंग बनाए गए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.