बारिश के साथ बरसे ओले, ठंड बढ़ी
बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम ने फिर से करवट ले ली। ओलावृष्टि को देख किसान डर गए। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग अगले चौबीस घंटे में आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जता रहा है। ओलावृष्टि का असर अगले कुछ और दिन तक तापमान में बना रहने की आशंका जताई जा रही है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम ने फिर से करवट ले ली। ओलावृष्टि को देख किसान डर गए। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग अगले चौबीस घंटे में आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जता रहा है। ओलावृष्टि का असर अगले कुछ और दिन तक तापमान में बना रहने की आशंका जताई जा रही है। ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट होगी। हालांकि विशेषज्ञ की माने तो कुछ ही सेकेंड बरसे ओलो से गेहूं और सब्जी की फसलों को आंशिक नुकसान होगा। ओलो की फोटो और वीडियो हुई तेजी से शेयर
सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन गरज के साथ बारिश हो गई। दोपहर को करीब तीन बजे जोर की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हो गई। लोगों ने अपने-अपने मोबाइल से इस ओलावृष्टि की फोटो और वीडियो को फेसबुक और सोशल साइट पर शेयर किया। ओलावृष्टि से होगा नुकसान
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी ¨सह ने बताया कि बारिश कम ही हुई है। फसलों को बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बीच में जो कुछ सेकेंड की ओलावृष्टि हुई है उससे सब्जी और गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान होने की संभावना है। बारिश इस दौरान गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। वहीं आलू, टमाटर, मटर और बेलदार सब्जियों को ओलावृष्टि से नुकसान होगा।