राफेल मामले में झूठ बोलने पर माफी मांगें राहुल गांधी : विज
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को दी गई क्लीन चिट से यह प्रमाणित होता है कि राहुल गांधी हमेशा देश में झूठ की राजनीति करते हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को दी गई क्लीन चिट से यह प्रमाणित होता है कि राहुल गांधी हमेशा देश में झूठ की राजनीति करते हैं। इसलिए राहुल गांधी को देश से हाथ जोड़कर क्षमा याचना करनी चाहिए।
विज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अवलोकन के लिए पहुंचे थे। विज ने कहा कि कांग्रेस एवं राहुल गांधी ने जिस प्रकार से संसद तथा चुनाव में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया है उससे उनकी समझ पर प्रश्न चिन्ह लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है, जिसका परिणाम उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके मोहल्ला क्लीनिकों में तो गाय, भैंस और जानवर घूमते पाए जाते हैं फिर वह हरियाणा के अस्पतालों के साथ दिल्ली के किन अस्पतालों की तुलना करना चाहते हैं। क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली में कोई नया अस्पताल तो बनाया नहीं फिर भी वह हरियाणा के अस्पतालों को किस मुंह से गलत बता रहे हैं। बॉक्स
केजरीवाल और सिद्धू पर भड़के विज विज ने कहा कि केजरीवाल गैस चैंबर बन रही दिल्ली को सुधार नहीं पा रहे हैं। दिल्ली अनेक समस्याओं से घिरी हुई है जिसका समाधान उसके पास नहीं है। पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धृू पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वे भारतीय परम्पराओं के अनुसार चलने वाले इंसान नहीं हैं। इसलिए उनके विषय में कुछ भी बोलना समय बर्बाद करने के समान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी मेयर के सभी चुनावों को जीतेगी, क्योंकि विपक्ष के पास तो उम्मीदवार भी नहीं रहे। बॉक्स
आंकड़े दे गए विज स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र किए गए विकास कार्यों के फलस्वरूप आज प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 33, मातृ मृत्यु दर 127 से घटकर 101 तथा ¨लगानुपात 862 से बढ़कर 930 हो गया है जोकि प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का प्रतिबिम्ब है। प्रदेश के अनेक सरकारी अस्पतालों में कैथ लैब खोली गई हैं, जहां आम आदमी को मात्र 46 हजार रुपये में स्टंट डाले जाते हैं जबकि दिल्ली में गरीबों से इसके लिए तीन-तीन लाख रूपये में लिए जाते हैं। बॉक्स
विज ने दो हजार में खरीदी कड़ाही विज ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया, जिसके दौरान उन्होंने मुगलकालीन एवं प्राचीन पुराने सिक्कों, हाथ से बनी चारपाईयों तथा अन्य स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में सिक्कों एवं मेले के बारे में लिखा कि यह एक महान संग्रह है जोकि भारतीय प्राचीन सभ्यता के दर्शन करवाता है। भ्रमण के दौरान बागड़ी लोहारों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को लोहे की एक कड़ाही भेंट की, जिसकी मंत्री ने दो हजार रुपये कीमत चुकाई।