जादूई कला का गलत इस्तेमाल करने पर मिलती है सजा : शंकर
प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि जादू एक कला है इस कला का जिसने भी गलत इस्तेमाल किया है उसे उसके किए की सजा मिली है। यही संदेश भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भी दिया है। गीता में भी कहा गया है इंसान जैसे कर्म करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि जादू एक कला है इस कला का जिसने भी गलत इस्तेमाल किया है उसे उसके किए की सजा मिली है। यही संदेश भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भी दिया है। गीता में भी कहा गया है इंसान जैसे कर्म करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा। सम्राट शंकर शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अब तक देश-विदेश में 28 हजार शो करके लोगों को अपने मोहपाश में बांध चुके हैं। इनमें से 23 हजार शो चेरिटी के लिए किए गए हैं और इस चेरिटी से एक करोड़ 70 लाख रुपये की राशि सरकार को लोगों की मदद के लिए दान स्वरुप भी मुहैया करवाई है। इस चेरिटी के लिए ही वर्ष 2016 में जादूगर शंकर सम्राट का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज किया गया है। गीता महोत्सव पर एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में रोजाना दोपहर एक बजे और सायं चार बजे तक चेरिटी शो करेंगे।