बहाली के लिए दिए गए लिक से पीटीआइ सहमत नहीं : सैनी
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति व बर्खास्त पीटीआइ का धरना लघु सचिवालय के सामने 133वें दिन और दशहरा पर्व पर भी जारी रहा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति व बर्खास्त पीटीआइ का धरना लघु सचिवालय के सामने 133वें दिन और दशहरा पर्व पर भी जारी रहा। समिति प्रधान रणधीर सैनी की अध्यक्षता में पीटीआइ निर्मला, कमला, अनिल कुमार व नरेश कुमार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे।
समिति प्रधान रणधीर सैनी ने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण सभी साथियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बर्खास्त पीटीआइ की बहाली के लिए जो लिक दिया गया है। उससे कोई भी पीटीआइ सहमत नहीं है। इसके विरोध में बरोदा में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, रोडवेज यूनियन की जिला कार्यकारिणी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पेंशन बहाली संघ, बिजली निगम व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने धरने पर आकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मनोज पांचाल, प्रवीण कुमार, सुभाष चंद्र, रोहताश कुमार, कर्मवीर सिंह, सुलतान सिंह, जोगेंद्र राणा, अवतार व सुखविद्र सिंह मौजूद रहे।