इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस से आए प्रोफेसर ने किया पौधारोपण
हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एचईएस) के आह्वान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस से आए प्रो. डॉ. बिमान बागची ने रविवार को सन्निहित सरोवर के पास पौधारोपण किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एचईएस) के आह्वान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस से आए प्रो. डॉ. बिमान बागची ने रविवार को सन्निहित सरोवर के पास पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती को पर्यावरण प्रदूषण से बचाया जाना जरूरी है, जिस धरा से पूरे विश्व में गीता का संदेश फैला है उसी धरा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पूरे विश्व में जाना चाहिए।
उन्होंने बड़ का पौधो रोपित किया। एचईएस के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रो. एसएल सैनी ने कहा कि उनकी संस्था पिछले चार साल से कुरुक्षेत्र को हरा-भरा करने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने बताया कि रविवार को पौधारोपण अभियान चलाकर सन्निहित सरोवर की पार्किंग में पौधे रोपित किए गए है। इस मौके पर कुवि के अमरेट्स प्रो. डॉ. हरि सिंह सैनी, डॉ. एनएन डोगरा, डॉ. एनके माटा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रघुविद्र तंवर ने भी एक-एक पौधा लगाया। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रो. डॉ. संगीता और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ. अनिल दहिया ने भी पौधे लगाए। एचईएस के प्रांत संयोजक राहुल भारती ने बताया कि उनकी संस्था राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से पिछले चार साल से धर्मनगरी में पौधे रोपित कर रही है। उनका मकसद कुरुक्षेत्र को हरा-भरा रखने का है।