कुवि के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी प्रोफेसर भगवान चौधरी को मिली
कुरुक्षेत्र। भगवान चौधरी को कुवि के नए रजिस्ट्रार का पदभार मिला है।
जागरण सवाददाता कुरुक्षेत्र:
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को आखिरकार अपना रजिस्ट्रार मिल गया है। जियोफिजिक्स विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर भगवानदास चौधरी को कार्यकारी रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेशों तक इस पद पर बने रहेंगे।
विदित है कि 31 मार्च को नए वाइस चासलर की जिम्मेदारी प्रो. नीता खन्ना को दी थी। नीता खन्ना पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर थी। इसके बाद से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार का पद खाली था। इसको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे।
जिम्मेदारी देने का दौर लगातार जारी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में डाक्टर नीता खन्ना के अगुवाई में नई जिम्मेदारियों देने का दौर लगातार जारी है। डॉ नीता खन्ना इससे पहले कई पदों पर पुराने चेहरों बैठा चुकी हैं।