पृथ्वीराज चौहान थे भारत के महान सम्राट : योगेश शर्मा
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारत के अंतिम हिदू सम्राट थे जिन्होंने पूरे भारतवर्ष पर राज किया था।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारत के अंतिम हिदू सम्राट थे जिन्होंने पूरे भारतवर्ष पर राज किया था। उनका राज्य वर्तमान के अफगानिस्तान तक फैला था। वे महान सम्राटों में से एक थे। वे तराइन के युद्ध में वीरता से लड़े और वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वी राज चौहान ने प्रजा की भलाई के लिए लगातार कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके राज्य के बाद ही देश गुलामी की ओर गया। जिसके कारण सैकड़ों वर्षों तक देशवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुभाष चंद्र पाल ने पृथ्वीराज चौहान के राज्य की भौगोलिक सीमाओं के बारे में जानकारी दी। रामदास रोड़ ने पृथ्वी राज चौहान के परिवार और राज्य के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के संयोजक परमवीर चौहान ने कहा कि तराइन की लड़ाई में मोहम्मद गोरी कोहिनूर हीरा ले गया था। जो पृथ्वीराज चौहान के पास था। उस समय युद्ध के बाद उसके सैनिकों ने लूटपाइ मचाई थी। उन्होंने बताया कि युवाओं को भारतीय हिदू सम्राटों के इतिहास और उनके राज्य के बारे में ऐतिहासिक जानकारी होना चाहिए, क्योंकि बिना इतिहास के जाने आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कार्यक्रम में मंच संचालन मास्टर ओमप्रकाश अरोड़ा ने किया। इस मौके पर कर्ण सिंह चौहान, मेहर सिंह, अश्विनी शर्मा, मास्टर राजकुमार, शीशपाल गुप्ता, डॉ. मोहन लाल, रणबीर सिंह चौहान, राकेश शर्मा, ऋषिपाल चौहान, कृष्ण पाल आदि उपस्थित रहे।