Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण की कर्म स्थली पर देश भर की महिलाओं को आज कर्म का संदेश देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को श्रीकृष्ण की कर्म स्थली पर देश भर की महिलाओं को कर्म का संदेश देंगे। मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को सजाया गया है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देकर जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 01:24 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 01:24 AM (IST)
श्रीकृष्ण की कर्म स्थली पर देश भर की महिलाओं को आज कर्म का संदेश देंगे पीएम मोदी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को श्रीकृष्ण की कर्म स्थली पर देश भर की महिलाओं को कर्म का संदेश देंगे। मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को सजाया गया है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देकर जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में देश भर की महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों से महिला पुलिस के 50 दुर्गा शक्ति वाहनों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर पूरे शहर में तैनात किया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से करीब सात हजार और हरियाणा प्रदेश से करीब 10 हजार स्वच्छता ग्रही महिलाएं पहुंच रही हैं। इन महिलाओं के साथ-साथ तमाम मेहमानों के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा, महिला पुलिस थाना, ज्योतिसर मत्स्य फार्म, भौर सैयंदा मशरुम फार्म, शाहाबाद हॉकी स्टेडियम, बीड़ सुजरा कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट सहित अन्य जगहों का अवलोकन किया, वहीं मंगलवार को मेला क्षेत्र स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश ग्रहण करेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार और वाटर एंड सेनिटेशन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल का कहना है कि राज्य सरकार की तरफ से स्वच्छ शक्ति-2019 की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती, मंत्री ओपी धनखड़, मंत्री कविता जैन, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी भी पहुंचेंगे।

--- 50 महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति वाहन किए तैनात

स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम के लिए 50 महिला पुलिस के दुर्गा शक्ति वाहन शहर के विभिन्न नाकों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की 22 पेट्रो¨लग जिप्सी, 12 आइपीएस अधिकारी अलग-अलग जगहों पर और 26 डीएसपी नियुक्त किए गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए करीब चार हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। डीजीपी केपी ¨सह ने भी सोमवार को सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। करोड़ों के प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र को आयुष विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रदेश को करोड़ों रुपये के सात प्रोजेक्ट की सौगात देकर जाएंगे। इस दौरान देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के साथ-साथ मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल, वॉर मेमोरियल पानीपत, एम्स अमेठी रेवाड़ी, राष्ट्रीय कैंसर अस्पताल झज्जर, आयुष पीजी कॉलेज पंचकुला की भी सौगात दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.