Move to Jagran APP

मॉरीशिस के राष्ट्रपति ने किया जीओ गीता प्रदर्शनी का अवलोकन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै व्यापरे ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को मॉरीशस में 12 से 17 फरवरी तक आयोजित किए जाने वाले गीता जयंती समारोह में जीओ गीता प्रदर्शनी लगाने का निमंत्रण दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM (IST)
मॉरीशिस के राष्ट्रपति ने किया जीओ गीता प्रदर्शनी का अवलोकन
मॉरीशिस के राष्ट्रपति ने किया जीओ गीता प्रदर्शनी का अवलोकन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै व्यापरे ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को मॉरीशस में 12 से 17 फरवरी तक आयोजित किए जाने वाले गीता जयंती समारोह में जीओ गीता प्रदर्शनी लगाने का निमंत्रण दिया है। उनके निमंत्रण को स्वीकार करते हुए स्वामी ज्ञानानंद जी ने तुरंत घोषणा की कि मॉरीशिस में गीता जयंती के दौरान जीओ गीता प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै व्यापरे शनिवार को देर सांय गीता ज्ञान संस्थानम में जीओ गीता प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात पत्रकारों से वार्तालाप कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वे इस प्रदर्शनी को देखकर बड़े प्रभावित हुए है। प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में श्रीमदभगवद गीता की प्रांसगिकता को दर्शाया गया है। गीता दुनिया का सबसे बड़ा ग्रंथ है जिसमें सभी समस्याओं का समाधान है। गीता को विश्व का गौरव और भारत की धरोहर बताते हुए उन्होंने कहा कि गीता पूरी मानवता के लिए है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद जी गीता और गाय के प्रति समर्पित है, गीता के प्रति उनके लगावा को देखते हुए वे काफी प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आकर उन्हें काफी कुछ सीखने व देखने को मिला है। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान स्वामी ज्ञानानंद जी ने उन्हें विस्तार से जीओ गीता प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मॉरीशस में भी इसी भव्य ढंग से गीता जयंती मनाई जाएगी। गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचने पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक डॉ. पवन सैनी, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एसपी सुरेंद्र पाल ¨सह, केडीबी के सदस्य विजय नरुला, समाजसेवी कैलाश भगत, राजेंद्र चौपड़ा, पवन शर्मा ने उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.