Move to Jagran APP

प्रेम गोयल ने लिया आरती में भाग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में ब्रह्मासरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच आरती का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 01:25 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:25 AM (IST)
प्रेम गोयल ने लिया आरती में भाग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में ब्रह्मासरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गोयल ने आरती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ स्वदेशी जागरण मंच दिल्ली व हरियाणा के संगठक कमलजीत, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी सदस्य र¨वद्र सांगवान, एडवोकेट यशबीर, विजय नरुला, डॉ. मधुदीप, युद्धिष्ठिर बहल, जितेंद्र अग्रवाल, राजकुमार सैनी ने आरती कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रोच्चारण ने ब्रह्मासरोवर को संगीतमय कर दिया। इससे पहले विकास रहलन एवं ग्रुप के कलाकारों ने दैनिक भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर सभी मेहमानों का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.