डाक विभाग ने शुरू की इएमएस सेवा, विदेशों में भेज सकेंगे जरूरी सामान
कोरोना महामारी के चलते पूरा विश्व लॉकडाउन हो गया था। जिस कारण केंद्र सरकार ने भारतीय डाक विभाग की इएमएस सेवा (एक्सप्रेस मेल सर्विस) यानी विदेशों में सामान भेजने वाली सेवा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। अब विदेशों में कोरोना महामारी के हालात में कुछ हद तक सुधार होने लगा है।
- अब भारतीय डाक से 15 देशों में भेजे अति आवश्यक सामान
फोटो- 4
अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र : कोरोना महामारी के चलते पूरा विश्व लॉकडाउन हो गया था। जिस कारण केंद्र सरकार ने भारतीय डाक विभाग की इएमएस सेवा (एक्सप्रेस मेल सर्विस) यानी विदेशों में सामान भेजने वाली सेवा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। अब विदेशों में कोरोना महामारी के हालात में कुछ हद तक सुधार होने लगा है। इसलिए केंद्र सरकार ने भारतीय डाक विभाग की इएमएस सेवा पर अपना प्रतिबंध कुछ रियायत देकर हटा लिया है। सेवा पर प्रतिबंध हटने के बाद भारतीय डाक विभाग का काम बढ़ गया है। केंद्र सरकार के आदेशों के बाद डाक विभाग ने विदेशों में जरूरी सामान भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डाक विभाग कुरुक्षेत्र मंडल के अधीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते इएमएस सेवा बंद कर दी थी। लेकिन अब अब सरकार ने कुछ रियायत देकर इसे फिर से शुरू कर दिया है। भारतीय डाक से इन देशों में भेज सकेंगे सामान
भारतीय डाक विभाग की ओर से अब कोई भी व्यक्ति 15 देशों में अति आवश्यक सामान भेज सकेंगे। इन 15 देशों में आस्ट्रेलिया, बंगला देश, चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, कुवैत, मलेशिया, फिलीपिनस, साउदी अरब, सिगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, युएई संयुक्त अरब अमीरात व इंग्लैंड शामिल है। वर्जन
इएमएस सेवा शुरू होने के बाद डाकघर में काम बढ़ गया है। विदेशों में जरूरी सामान भेजने की तैयारी विभाग ने शुरू की दी है।
सतबीर सिंह, अधीक्षक डाकघर, कुरुक्षेत्र मंडल।