Move to Jagran APP

किसानों की तैयारी नहीं भांप पाया प्रशासन, खुफिया तंत्र भी रहा फेल

कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन की पिपली अनाज मंडी में वीरवार को प्रस्तावित किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली को रोकने में प्रशासन के प्रबंध बौने साबित हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 06:45 AM (IST)
किसानों की तैयारी नहीं भांप पाया प्रशासन, खुफिया तंत्र भी रहा फेल
किसानों की तैयारी नहीं भांप पाया प्रशासन, खुफिया तंत्र भी रहा फेल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय किसान यूनियन की पिपली अनाज मंडी में वीरवार को प्रस्तावित किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली को रोकने में प्रशासन के प्रबंध बौने साबित हुए। पुलिस और प्रशासन की पूरी मुस्तैदी के बावजूद किसानों की भीड़ पिपली चौक के पास पहुंचने में कामयाब रही। चौक पर पहुंची किसानों की बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को दो बार हल्का लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने किसानों को मंडी तक पहुंचने से रोकने के लिए जिलेभर में 54 नाके लगाए थे।

loksabha election banner

पांच बजे से नाकों पर डट गई थी पुलिस

किसानों को रोकने के लिए सुबह पांच बजे से ही पुलिस को नाकों पर तैनात हो गई थी। पुलिस ने मुस्तैदी बरतते हुए आम आदमी को भी पिपली अनाज मंडी की ओर नहीं जाने दिया गया। पिपली में जीटी रोड तक से किसी वाहन को सर्विस लेन पर नहीं आने दिया गया। पिपली अनाज मंडी के गेट को ताला लगाकर गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन को तैनात किया गया था। मामले पर नजर रखने के लिए एसपी आस्था मोदी और डीसी शरणदीप कौर बराड़ पिपली पैराकिट में मौजूद रही। इस तरह चला घटनाक्रम

-10 बजे के करीब इक्का-दुक्का किसान रैली स्थल की ओर पहुंचने लगे।

-10:20 बजे 20-25 किसान अनाज मंडी में शैड के नीचे पहुंच गए। पुलिस की एक टीम मौके पर बस लेकर पहुंची तो वे निकल गए।

-10:30 बजे के करीब किसानों का जत्था पिपली चौक तक पहुंच गया। चौक पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। एसडीएम अखिल पिलानी (आइएएस) ने किसानों से बातचीत की।

-11:00 बजे के करीब जबरदस्ती नाका तोड़कर मंडी की ओर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस लाठी चार्ज में कई किसानों को चोट आई। लाठी चार्ज होते ही भीड़ तितर-बितर हो गई।

-11:20 बजे किसानों ने चिड़ियाघर के सामने पहुंचकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस को जाम खुलवान के लिए 20 मिनट मशक्कत करनी पड़ी।

-11:40 बजे करनाल की तरफ से पांच-छह ट्रैक्टर ट्रालियों में किसान पिपली चौक पर पहुंच गए। यहां नाका तोड़ते हुए अनाज मंडी की ओर बढ़ने के प्रयास किया तो पुलिस ने दोबारा लाठी चार्ज कर किसानों को ट्रालियों से उतारकर खदेड़ दिया। कुछ किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

-12:00 बजे कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा विधायक मेवा सिंह ने पिपली चौक पर पहुंचकर धरने को समर्थन किया। उनको यहां हिरासत में ले लिया गया।

-12:15 बजे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में किसानों ने पिपली लघु चिड़ियाघर के सामने दोबारा जाम लगा दिया। जीटी रोड पर जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

-12-45 बजे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी और प्रशासन के साथ बातचीत शुरू हुई। किसान मंडी में रैली करने की मांग पर अड़े रहे।

-1:30 बजे प्रशासन उनकी बात मानकर रैली की परमिशन देने को तैयार हुआ।

-2:00 बजे किसानों ने मंडी में रैली शुरू कर दी।

-3:00 बजे तक रैली चली जारी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.