Move to Jagran APP

धरती का गहना हैं पौधे : रामपाल

वन्य प्राणी विभाग के सब इंस्पेक्टर रामपाल ने कहा कि पौधे धरती का गहना हैं। आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य धरती से उसके गहनों को नष्ट करता जा रहा है। इसका असर पर्यावरण पर साफ देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:30 AM (IST)
धरती का गहना हैं पौधे : रामपाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वन्य प्राणी विभाग के सब इंस्पेक्टर रामपाल ने कहा कि पौधे धरती का गहना हैं। आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य धरती से उसके गहनों को नष्ट करता जा रहा है। इसका असर पर्यावरण पर साफ देखा जा रहा है। यह धरती से अंधाधुंध पेड़ों की कटाई करने का ही परिणाम है कि गर्मियों में गर्मी बढ़ती जा रही और सर्दियों के समय में बदलाव होता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते पहाड़ों से बर्फ पिघल कर समुद्र में पानी के स्तर को बढ़ा रहा है। इस सबसे बचने के लिए मनुष्य को पर्यावरण संरक्षण के उपाय करने होंगे। इनमें सबसे उत्तम उपाय धरती पर ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करना है। वह डीसी कॉलोनी में खाली जगह पौधे रोपित करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम अपने घरों के आस-पास पड़ी खाली जगह में पौधारोपण करें और उसकी देखभाल भी करें। इस मौके पर सुखदेव सिंह, रोहित गिल, हर्षित गिल, रिसीत गिल, सरीता, सरोज अठवाला, सीमा, ज्योति व अर्व गिल मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.