Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र में पौध रोपण किया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र में शुक्रवार को योग प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया गया और 108 पौधों का रोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 06:34 AM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र में पौध रोपण किया
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र में पौध रोपण किया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र में शुक्रवार को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया गया और 108 पौधों का रोपण किया गया। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने पीपल, बड, बेल, अशोक तथा आंवला की पंचवटी पौधों का मंत्रोपूर्वक सदाचार स्थल परिसर में रोपण किया। कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने पवनमुक्तासन, नित्यासन, प्राणायाम तथा ध्यानयोग किया।

loksabha election banner

डॉ.कैलाश चंद्र शर्मा ने पांच वर्ष पूर्व भारत के गौरव योग विद्या को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय ²ष्टि को सराहा। उन्होंने रोगमुक्ति, स्वास्थ्य एवं जीवन में संयम एवं प्रगति के लिए पतंजलि के अष्टांग योग को महत्वपूर्ण बताया। इस वर्ष योग दिवस को पर्यावरण की ²ष्टि से भी मनाने को जो संकल्प लिया गया, वह इस केंद्र द्वारा बृहत वृक्ष रोपण ने साकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन योग के लिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के अलावा उत्तम स्थान कोई नहीं हो सकता। स्वामी जगन्नाथपुरी ने भारतीय योगी के जीवन को आदर्शतम जीवन बताया। इस मौके पर केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र मोहन मिश्र ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.