Move to Jagran APP

पर्यावरण बचाओ रैली के साथ पौधरोपण

प्रेरणा समिति हरियाणा की ओर से 245वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली के साथ पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:13 AM (IST)
पर्यावरण बचाओ रैली के साथ पौधरोपण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रेरणा समिति हरियाणा की ओर से 245वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली के साथ पौधारोपण किया।

loksabha election banner

समिति संरक्षक कर्मचंद की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रहरी डा. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि उनकी समिति का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ साइकिल के प्रयोग पर बल देना है। उन्होंने बताया कि वे इस अभियान में सफल भी हुए हैं। इसके बाद लोगों में साइकिल चलाने को लेकर जागरूकता आने लगी है। लोग अब अपने घरों में भी पौधरोपण करने लगे हैं। समिति के संरक्षक कर्मचंद ने कहा कि वे पौधरोपण करने के साथ इनकी निरंतर देखभाल भी करते हैं। समाजसेवी दुष्यंत शर्मा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए और अधिक लग्न से कार्य करेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक कर्मचंद, सहायक उप निरीक्षक जयपाल और अली शेर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.