Move to Jagran APP

पिपली से थर्ड गेट सड़क 44.23 करोड़ में बनेगी, टेंडर प्रक्रिया में ही करीब 10 फीसद बढ़ा बजट

पिपली से थर्ड गेट तक सड़क पर अब 44.23 करोड़ रुपये खर्च आएगा। टेंडर प्रक्रिया के दौरान ही सड़क का रेट करीब 10 फीसद बढ़ गया है। जबकि पीडब्ल्यूडी ने 40 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:40 AM (IST)
पिपली से थर्ड गेट सड़क 44.23 करोड़ में बनेगी, टेंडर प्रक्रिया में ही करीब 10 फीसद बढ़ा बजट
पिपली से थर्ड गेट सड़क 44.23 करोड़ में बनेगी, टेंडर प्रक्रिया में ही करीब 10 फीसद बढ़ा बजट

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिपली से थर्ड गेट तक सड़क पर अब 44.23 करोड़ रुपये खर्च आएगा। टेंडर प्रक्रिया के दौरान ही सड़क का रेट करीब 10 फीसद बढ़ गया है। जबकि पीडब्ल्यूडी ने 40 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। आठ में से सात कंपनियां बिड प्रक्रिया में शर्तों को पूरा कर पाई हैं। जींद की गर्ग एंड कंपनी को सबसे कम रेट में यह काम दिया है। अगले 10-15 दिन में कंपनी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। प्रारंभ में 57 करोड़ के पूरे प्रपोजल में 37 करोड़ रुपये का सिविल वर्क का टेंडर था। विधायक सुभाष सुधा ने इसे शहरवासियों के लिए खुशखबरी बताया है।

loksabha election banner

पिपली से कुवि के थर्ड गेट तक गुलजारी लाल नंदा मार्ग का पीडब्ल्यूडी ने 13 फरवरी को टेंडर ओपन किया था। उस वक्त आठ कंपनियां आगे आई थीं। मुख्यालय स्तर पर इसकी टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड ओपन की जानी थी। उस वक्त प्रक्रिया अटक गई थी। शहर में इस पर लगातार रोष बढ़ता जा रहा था। विधायक सुभाष सुधा ने गत रविवार को कुरुक्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने भी यह मांग उठाई थी। निदेशालय स्तर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया। विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य सवा साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ऐलिवेटिड रेल ट्रैक के प्रोजेक्ट को भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस पर करीब 225 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट में कुरुक्षेत्र में भी बाईपास का प्रावधान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.