Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिकाथन में महिलाएं देंगी नया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला मुख्यालय उपमंडल व गांव स्तर पर मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर पिकाथन होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:45 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिकाथन में महिलाएं देंगी नया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिकाथन में महिलाएं देंगी नया संदेश

-उपमंडल व और गांव स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे कार्यक्रम

loksabha election banner

-महिलाओं के खान-पान पर रखना होगा फोकस, अवैध माइनिग नहीं होगी सहन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला मुख्यालय, उपमंडल व गांव स्तर पर मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर पिकाथन होगी। इसमें हर वर्ग की महिला शामिल होगी। मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी मुख्यातिथि होंगे। गुरुग्राम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसको लेकर शनिवार को करनाल में वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां पर एसपी आस्था मोदी और एडीसी वीना हुड्डा ने जिले की रिपोर्ट पेश की।

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिले में आठ मार्च को सुबह सात बजे केवल महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिकाथन (मैराथन) का आयोजन किया जाएगा। इसमें हर वर्ग की महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। इसके अलावा सभी उपमंडलों पर भी इस प्रकार का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को लेकर एक कार्यक्रम होगा। यहां स्थानीय मुख्यातिथि महिला अचिवर से रूबरू होंगे। वहीं गुरुग्राम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियों कॉन्फ्रेंसिग से सीधा संवाद करेंगे। प्रतिभागियों को प्रशासन की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणामैराथनडॉटइन पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए वैबसाइट को खोल दिया गया है।

प्रत्येक गांव में होगी विशेष ग्राम सभा :

एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रत्येक गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शिरकत करेंगी। सभा में युवाओं को नशे से दूर रहने, महिलाओं की सुरक्षा व रक्षा, महिलाओं के दायित्व और उनके अधिकारों जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने शनिवार देर सायं लघु सचिवालय एनआइसी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। आठ मार्च को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सोनू राम, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह व डीईओ अरुण आश्री मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.