जनसभा में जेब कतरों ने काटी आधा दर्जन की जेब
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की जनसभा में जेबकतरों
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की जनसभा में जेबकतरों ने आधा दर्जन लोगों की जेब पर हाथ साफ किया। जेबकतरे करीब तीस हजार की नकदी ले उड़े। कुछ लोगों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
तंवर साइकिल यात्रा लेकर अंबाला से पिहोवा की ओर निकले थे। उनका इस्माईलाबाद में इंदिरा कालोनी के सामने पड़ाव था। यहां उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उसी समय मंच पर जेबकतरों का बोलबाला रहा। इसका उस समय पता चला जब शाम को एक दूसरे को जेब कटने की सूचना दी जाने लगी। जेबकतरे कांग्रेस के विचार विभाग के प्रदेश महासचिव प्रवीण कौशल की जेब से पर्स चुरा ले गए। इसमें करीब बारह हजार की नकदी, आधार कार्ड, ड्राइ¨वग लाइसेंस आदि था। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता प्रदीप चोपड़ा की जेब से करीब तीन हजार आठ सौ रूपये साफ किए गए। अंबाला के विनय कुमार और रवि ने बताया कि उनकी जेब से भी जेबकतरे करीब चौदह हजार निकाल ले गए। कांग्रेस नेता कार्यक्रम की वीडियो की भी जांच कर रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रवीण कौशल आदि ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। वहीं आसपास के क्षेत्र में कागजात मिलने की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी आधा दर्जन बार कस्बे में आयोजित होने वाली रैलियों में जेबकतरों का बोलबाला रह चुका है।