फिनिक्स क्लब ने साधु संतों को बांटे चाय और ब्रेड पकौड़े
सामाजिक संस्था फिनिक्स क्लब की ओर से सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के तट पर साधु संतों को चाय और ब्रेड पकौड़े का प्रसाद वितरित किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
सामाजिक संस्था फिनिक्स क्लब की ओर से सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के तट पर साधु संतों को चाय और ब्रेड पकौड़े का प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के प्रधान अमित अरोड़ा ने बताया कि फिनिक्स की ओर से सेवा भाव से साधु संतों को चाय और ब्रेड पकौड़े का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने शारीरिक दूरी के नियमों की पालना करते हुए प्रसाद वितरण किया। इसके पश्चात संस्था के सदस्यों ने आगामी दिनों में किए जाने वाले जनहित कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर संस्था के पूर्व प्रधान विवेक कक्कड़, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मेहता लक्की, धीरज गुलाटी, दीपक कक्कड़, आदित्य सिगला, अरुण गुप्ता, गुरसेवक सिंह, डाक्टर जे.पी. केसरी, डॉ राजेश वधवा, नीरज झांब, कीर्ति खोसला, संजीव छाबड़ा आदि मौजूद रहे।