Move to Jagran APP

स्वस्थ दांतों के लिए घर-घर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक: डॉ. नेहा

दांतों व मुंह से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नौ सितंबर से 19 अक्टूबर तक ओरल हैल्थ अवेयरनेस कैंप लगाया जाएगा। दंत विशेषज्ञ डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कैंप चलते 9 से 14 सितंबर तक विभाग द्वारा सरपंचों पंचों पार्षदों व अन्य गणमान्य लोगों को खतरनाक बीमारियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 07:10 AM (IST)
स्वस्थ दांतों के लिए घर-घर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक:  डॉ. नेहा
स्वस्थ दांतों के लिए घर-घर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक: डॉ. नेहा

संवाद सहयोगी, पिहोवा : दांतों व मुंह से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नौ सितंबर से 19 अक्टूबर तक ओरल हैल्थ अवेयरनेस कैंप लगाया जाएगा। दंत विशेषज्ञ डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कैंप चलते 9 से 14 सितंबर तक विभाग द्वारा सरपंचों, पंचों, पार्षदों व अन्य गणमान्य लोगों को खतरनाक बीमारियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। 16 से 21 सितंबर तक उपमंडल के स्कूलों में जाकर टीम द्वारा बच्चों के दांत चेक करने तथा होने वाली बीमारियों से निजात पाने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। 24 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विभाग की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, भीड़ भाड़ वाली जगहों, ईंट-भट्ठों पर जाकर उन्हें दांतों व मुंह में होने वाली बीमारियों से अवगत व उनके उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। सात से 12 अक्टूबर तक हैल्थ वर्कर्स, आशा वर्कर्स, एएनएम की टीमों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे आगामी 14 से 19 अक्टूबर तक घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को दांतों को मजबूत रखने के लिए उनके खान पान व दूध के दांतों की संभाल के बारे में अवगत करवाएंगे। डॉ.नेहा अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में लोगो के मुंह के कैंसर की जांच भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग करने से बचें। इस मौके पर राजीव गुप्ता, श्रीराम, सन्नी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.