कुरुक्षेत्र में पशु बाड़े में घुसा पांच फीट का मगरमच्छ, लोगों ने काबू कर रस्सी से बांधा
कुरुक्षेत्र के दबखेड़ी गांव में एक पांच फीट लंबा मगरमच्छ पशु बाड़े में घुस गया, जिसे गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
-1787062672649_m.webp)
कुरुक्षेत्र में पांच फीट के मगरमच्छ को किया गया काबू।
HighLights
दबखेड़ी गांव के पशु बाड़े में पांच फीट का मगरमच्छ मिला
गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने मगरमच्छ को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया
वन्यजीव विभाग को सौंपा गया, क्षेत्र का 29वां रेस्क्यू ऑपरेशन
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव दबखेड़ी में मंगलवार की सुबह एक मगरमच्छ भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर के पास डेरे में बने पशु बाड़े में पहुंच गया।
मगरमच्छ को देखकर किसान ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को सूचना दी। इसके बाद मगरमच्छ को काबू कर वन्यजीव विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में दो मगरमच्छों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। उन्होंने वन्यजीव टीम के साथ मिलकर एक मगरमच्छ को पहले ही रेस्क्यू कर लिया था, दूसरा मगरमच्छ नहर में गायब हो गया था।
नहर किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मगरमच्छ दिखाई देने पर सूचना देने के लिए जागरूक किया था। मगरमच्छ पांच फीट लंबा है और करीब 50 किलोग्राम इसका वजन है। प्रगट सिंह ने बताया कि वह वन्यजीव टीम के सहयोग से क्षेत्र में करीब 29 मगरमच्छों का रेस्क्यू कर चुके हैं।
