रायबरेली की इंदिरा नहर में मगरमच्छ देख सहमे लोग, इंटरनेट पर Video वायरल
रायबरेली के महरौरा गांव के पास इंदिरा नहर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में दहशत है।

HighLights
इंदिरा नहर में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत।
मगरमच्छ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल।
वन विभाग ने मामले की जांच करने की बात कही।
संवादसूत्र, बछरावां (रायबरेली)। महरौरा गांव के पास इंदिरा नहर में सोमवार की शाम मगरमच्छ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। नहर के पुल के निकट मगरमच्छ को देखकर लोग सहम गए। इसी दौरान एक युवक ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो कि तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वीडियो में मगरमच्छ नहर की पुलिया के पास दिखाई दे रहा है। कुछ देर तक वह पानी के किनारे स्थिर रहता है, इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ जाता है। कुछ ही देर बाद मगरमच्छ नहर के बीचों-बीच तैरता हुआ भी नजर आता है।
वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत है। नहर के आसपास अक्सर ग्रामीणों और बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में मगरमच्छ के नहर में होने से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में लाल निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही राप्ती, नदी का जलस्तर देख दहशत में लोग; रिकॉर्ड 22 MM बारिश दर्ज
ग्रामीणों ने नहर के आसपास रहने वाले लोगों से फिलहाल सतर्कता बरतने और बच्चों को नहर के किनारे न जाने देने की अपील की है। वनरक्षक बृजेश वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच की जाएगी।
