पेडल बियोंड ग्रुप ने निकाली साइकिल रैली
पेडल बियोंड ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को ओपी जिदल चौक से लेकर ज्योतिसर तीर्थ तक 25 लोगों ने साइकिल रैली निकाली। ग्रुप के सदस्य आशुतोष अगम ने कहा कि शहर को मॉडल साइकिल सिटी के तौर पर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
पेडल बियोंड ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को ओपी जिदल चौक से लेकर ज्योतिसर तीर्थ तक 25 लोगों ने साइकिल रैली निकाली।
ग्रुप के सदस्य आशुतोष, अगम ने कहा कि शहर को मॉडल साइकिल सिटी के तौर पर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। शहर में कार फ्री डे को पूरी तरह से मनाना चाहिए। बड़े-बड़े अधिकारियों को एक दिन निश्चित करके उस दिन साइकिल पर ही कार्यालय पहुंचना चाहिए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी इस तरह का अभियान शुरू करने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं को जागरूक होना होगा। युवाओं को इस अभियान में अपनी सजग भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर विकास गर्ग, सतनारायण सिगला, रोशनी सिकरी मौजूद रहे।