पवन सैनी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लाडवा विकास के नए आयाम छू रहा है। भाजपा के शासन काल में इतने विकास कार्य हो रहे हैं जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विकास पुरूष के नाम से जाना जाने लगा है।
संवाद सूत्र, बाबैन : लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लाडवा विकास के नए आयाम छू रहा है। भाजपा के शासन काल में इतने विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विकास पुरूष के नाम से जाना जाने लगा है। वह बाबैन में सरपंच सूर्या सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश में मनोहर लाल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास भारी भरकम राशि खर्च कर रही है। इससे आज देश व प्रदेश की सड़कें चमक उठी हैं देश को पहली बार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली है। आज मोदी सरकार में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई है। आज तक मोदी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों व कार्यशैली को जाता है। इससे देश की छवि विश्व भर में सुधरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए सैकड़ों योजनाओं को ऑनलाइन किया है। उन्होंने कहा कि हलका लाडवा के हर गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। हलके के कहीं गांव में रास्तों को पक्का किया जा रहा है तो किसी गांव में नालियों, सड़कों, पानी निकासी, पीने के पानी, बिजली आदि का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का गुणगान करें। इस मौके पर हलका प्रधान सुरेश कश्यप, सरपंच सूर्या सैनी, जितेंद्र गर्ग, डिपल सैनी, ओबीसी महामंत्री जस्सी हमीदपुर, भाजपा नेता मलकीत बरगट, विकास जालखेड़ी, गुरमेल इशरहेड़ी मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप