भाजपा क्षेत्र व जातिवाद नही, राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है - डॉ.पवन सैनी
विधायक डॉ.पवन सैनी ने गांव बीड़ पिपली में सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने विधायक की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वह दुनिया की सबसे बड़ी के सदस्य हैं।
संवाद सहयोगी, लाडवा: विधायक डॉ.पवन सैनी ने गांव बीड़ पिपली में सदस्यता अभियान की शुरूआत की, जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने विधायक की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वह दुनिया की सबसे बड़ी के सदस्य हैं। डॉ.सैनी ने कहा कि भाजपा पार्टी क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई-भतीजावाद से उठकर केवल राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में वंशवाद का बोलबाला था, लेकिन वर्तमान सरकार हर वर्ग ही सांझी है। जनहितैषी इस सरकार में पारदर्शिता के साथ कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। इस अवसर पर संजय सैनी, मंडल अध्यक्ष बरखा राम, दीपक कुमार, नरेंद्र मथाना मौजूद रहे।