जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का एक और आरोपित गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के एक और आरोपित को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस की अपराध शाखा-दो ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के एक और आरोपित को काबू किया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पिहोवा की नंद कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने सात फरवरी को थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि वह कपड़े का व्यापारी है। घटना के दिन वह घर जा रहा था तो उसे रास्ते में गौरव कालड़ा मिल गया।
गौरव कालडा के उसे उसके घर की गली के नुक्कड़ पर छोड़ दिया था। जब वह घर जा रहा था तो रास्ते में तीन युवकों ने उस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। गोली उसके कुल्ले में लगी थी। जब उसने मुड़ कर पीछे देखा तो गुरुनानक कालोनी निवासी अमरजीत उर्फ रिकू के हाथ में पिस्टल थी, वह पीठ ही देख पाया। उसके साथ रिकू व योगेश मित्तल थो, जिसके साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआइए दो को सौंपी थी। एसआइ जीत सिंह ने आरोपित अमरजीत उर्फ रिकू को पहले गिरफ्तार किया था। सीआइए दो के एसआइ जीत सिंह, एएसआइ सतविद्र सिंह चट्ठा, मुख्य सिपाही सतनाम सिंह, दीपक कुमार, महेश कुमार और बलविद्र सिंह की टीम ने आरोपित अमरजीत सिंह उर्फ रिकू निशानदेही पर आरोपित योगेश उर्फ योगी को उसके घर पर रेड करके काबू करके गिरफ्तार किया। आरोपित से वारदात में प्रयोग की मोटरसाइकिल बरामद की।