Move to Jagran APP

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपित से बरामद किए 20 हजार

पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड के दौरान उससे 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 07:20 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 07:20 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपित से बरामद किए 20 हजार
विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपित से बरामद किए 20 हजार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक आरोपित से रिमांड के दौरान 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसको बाद में कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि आरोपित ने पीड़ित महिला के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी की थी।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि पांच नवंबर 2018 को मोहनपुर निवासी एक महिला ने थाना पिहोवा पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका लड़का नवजोत सिंह बेरोजगार है। पिहोवा अनाजमंडी में आढ़त की दुकान पर अनाज बेचने का काम था। जहां पर आकाश नगर निवासी बंता सिंह का आना जाना था। जून 2018 में वह उसके बेटे के साथ दुकान पर गई हुई थी। जहां पर बंता सिंह, उसकी पत्नी और लड़का लवप्रीत सिंह भी बैठे हुए थे। उन्होंने उससे कहा कि वह उसके बेटे को विदेश नौकरी लगवा देगा हैं। उससे 22 लाख रुपये की मांग की। उनकी 18 लाख रुपये में बात तय हो गई। उसने अपनी जमीन बेचकर पैसों का इंतजाम किया। पांच अगस्त 2018 को बंता सिंह ने उसको सूचना दी कि आपके लड़के का वीजा लग गया है। सात को आपके बेटे की फ्लाइट है और चार लाख रुपये दे दो। जिस पर उन्होंने उसको चार लाख रुपये बंता सिंह और उसकी पत्नी को दे दिए।

आरोपित उसको विदेशों में घूमाते रहे इसके बाद उसके लड़के को कंबोडिया भेज दिया और वहां से वियतनाम और फिर वियतनाम में 10 दिन रखने के बाद वापस फिर कंबोडिया ले आए। वह उनसे और पैसे की डिमांड करने लगे कि कुछ दिक्कत आ रही है उन्हें और पैसे चाहिए। जिस पर उन्होंने 19 अगस्त 2018 को 5 लाख 33 हजार रुपये उनको दे दिए। बंता सिंह व उसकी पत्नी उसके घर पर आए जहां पर पंजाब निवासी रुपिद्र सिंह भी मौजूद था। जिसके सामने उसने उनको दो लाख रुपये दे दिए। उसके बाद उसके बेटे को करीब छह महीने तक कंबोडिया में रखा और उनको झूठे आश्वासन दे देकर उनसे करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए। नौ फरवरी 2019 को उसका लड़का वापस अपने घर पर आ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.