Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर मिली पार्टी को सफलता : मिर्जापुर

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही भाजपा ने 53 साल में पहली बार पिहोवा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:08 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर मिली पार्टी को सफलता : मिर्जापुर
कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर मिली पार्टी को सफलता : मिर्जापुर

संवाद सहयोगी, पिहोवा :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही भाजपा ने 53 साल में पहली बार पिहोवा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की है। वह रविवार को पिहोवा के किसान विश्राम गृह में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बैठक में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी एवं पिहोवा के विधायक संदीप सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब आगे भी कार्यकर्ता मिलजुल कर इसी तरह पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। विधायक संदीप सिंह ने कहा कि हम एक टीम भावना से काम करेंगे और सभी भाजपा कार्यकर्ता हमारी सेना है। यही सेना दिन-रात संगठन के लिए कड़ी मेहनत करती है। वह इन सबका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। भाजपा नेता सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इमानदारी से मेहनत की है। इस अवसर पर जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी ज्ञान चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलशन पुरी, बलवीर गुर्जर, रामधारी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनदीप, रघुविदर सिंह, गुरनाम मलिक,राम सिंह सैनी, रविदर सिंह वड़ैच, वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल दुआ, सुभाष शर्मा भूसतला, जयपाल मेहला, राजेश मिर्•ापुर, सतीश बटेड़ी, धर्मपाल पपनेजा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.