अब जीटी रोड पर सेक्टर 2-3 के फ्लाई ओवर से उतरेगा एक लेग पुल
गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर बने फ्लाइ ओवर से पहले लैग पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दूसरा लेग पुल जीटी रोड सेक्टर 2-3 के कट पर बनाया जाएगा। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने इस नये पुल को बनाने की मांग रखी थी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर बने फ्लाइ ओवर से पहले लैग पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दूसरा लेग पुल जीटी रोड सेक्टर 2-3 के कट पर बनाया जाएगा। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने इस नये पुल को बनाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने इस पुल के निर्माण की हामी भर दी है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जीटी रोड एनएच-44 से सेक्टर 2 व 3 की सड़क पर नया पुल उतारने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में निरंतर बड़े धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होते रहते हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दिल्ली की तरफ से आने वाले पर्यटकों को पिपली की तरफ से यातायात जाम का सामना करना पड़ता है। इससे पहले कुरुक्षेत्र आने के लिए एनएच-44 से कोई अच्छा रास्ता भी नहीं है। दिल्ली से आने वाले अधिकतर पर्यटक और श्रद्धालु सीधा चंडीगढ़ की तरफ ही निकल जाते हैं। उन्होंने मंगलवार को देर शाम चंडीगढ़ में इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और इस प्रस्ताव के बारे में बारीकि से जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने तमाम पहलुओं को देखने के बाद इस प्रस्ताव को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
---
भाजपा में शामिल हुए बार एसोसिएशन के प्रधान
भाजपा सरकार की नीतियों और थानेसर विधायक सुभाष सुधा की ओर से थानेसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बार एसोसिएशन के प्रधान सौरव शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। विधायक ने कहा कि इस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रत्न लाल बंसल, विनित बजाज, रामपाल पाली, ओमप्रकाश शर्मा, पार्षद रेखा शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा मौजूद थे।