भूख हड़ताल का जिम्मा महिला कर्मियों ने संभाला
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र क्रमिक भूख हड़ताल का क्रमिक भूख हड़ताल का जिम्मा महिला कर्मियों ने संभाल लिया। बर्खास्त की गई एनएचएम कर्मी कुल¨वद्र कौर नर्स सुनीता और मलकीत तीनों क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : क्रमिक भूख हड़ताल का जिम्मा महिला कर्मियों ने संभाल लिया। बर्खास्त की गई एनएचएम कर्मी कुल¨वद्र कौर, नर्स सुनीता और मलकीत तीनों क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं। 20वें दिन 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 240 के करीब कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
राज्य सहसचिव कुल¨वद्र कौर ने कहा कि एक तरफ तो सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अपने हक की बात करने वाली महिलाओं को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुल¨वद्र कौर ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मानती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर ही रहेंगे और इस दौरान मरीजों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदार भी सरकार ही होगी।