एनएचएम कर्मियों ने फूंका सीएम का पुतला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल के बाहर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को जल्दी ज्वाइन नहीं करने पर उनकी जगह दूसरे युवाओं को नौकरी पर रखने की बात पर रोष जताया। कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रही।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल के बाहर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को जल्दी ज्वाइन नहीं करने पर उनकी जगह दूसरे युवाओं को नौकरी पर रखने की बात पर रोष जताया। कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रही।
एनएचएम कर्मचारी यूनियन की राज्य सहसचिव कुल¨वद्र कौर ने कहा कि आंदोलन करना सबका अधिकार है। मगर सरकार एनएचएम कर्मचारियों के खिलाफ जो बयान दे रही है वह गलत है। कर्मचारियों ने दो साल में दो बार हड़ताल की है जबकि सरकार 10 बार हड़ताल करने की झूठी बात बोल रही है। कर्मचारियों की मुख्य मांग सेवा सुरक्षा का है। कुल¨वद्र कौर का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति 20 से 25 वर्ष तक एक विभाग में नौकरी करता है तो क्या उसे सेवा सुरक्षा देने की जरूरत नहीं है। अगर 40 साल की उम्र में कर्मचारी को बाहर निकाल दिया जाए तो वह कहां जाएगा। अगर आम लोगों से इस बारे में भी पूछा जाए तो हर कोई उनकी मांगों को उचित बताएगा। सातवां पे कमिशन का लाभ एनएचएम कर्मियों को अब तक नहीं दिया गया है।