स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चले नई पीढ़ी : गुप्ता
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : टेरी संस्थान के मुख्य सलाहकार डॉ. एमपी गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने केवल भारत की नहीं पूरे विश्व को नई राह दिखाई थी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
टेरी संस्थान के मुख्य सलाहकार डॉ. एमपी गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने केवल भारत की नहीं पूरे विश्व को नई राह दिखाई थी। नई पीढ़ी को उनके पद चिह्नों पर चलना चाहिए। वह शनिवार को संस्थान की स्थापना के 12 वर्ष पूरे होने आयोजित स्थापना दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सबसे पहले हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में पूर्णाहुति डालने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व इसी दिन भूमि पूजन कर इस संस्थान का शिलान्यास किया गया था।इन 12 वर्षों में टेरी संस्थान ने कई ऊंचाईयों का छुआ है। संस्थान के निदेशक डॉ. सागर गुलाटी ने कहा कि भारत सरकार की महत्वकांशी योजना'उन्नत भारत अभियान'के तहत चुने गए देश भर के 313 संस्थानों में टेरी भी एक है। कुरुक्षेत्र जिले का इस सूची में टेरी एकमात्र संस्थान है। कार्यक्रम में पहुंची डॉ. नीता खन्ना ने चारों गांव की वेबसाइट लांच कर इन पंचायतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर टेरी संस्थान के अर्धवार्षिक न्यू•ा-लेटर का विमोचन भी किया गया। उन्होंने टेरी संस्थान के टेक-वाइब्स नामक स्टार्ट-अप को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
टेरी पब्लिक स्कूल के अकादमिक निदेशक प्रो. विवेक शर्मा ने पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मंच संचालन रश्मि कटारिया ने किया। कार्यक्रम में नारायण दत्त, गुर¨वदर बारना, रणधीर ¨झझरपुर, ईश्वर दत्त कमोदा, राम मेहर शास्त्री, डॉ. ओपी गुलयानी, राजेश सोनी, नीलम सिक्का, डॉ. रणजीत वर्मा मौजूद रहे।