Move to Jagran APP

ब्रह्मसरोवर पर पहले महाआरती का निकलवाया मुहूर्त, नवरात्र को होगी

ब्रह्मसरोवर पर महाआरती का कार्यक्रम दो दिन टाल दिया है। केडीबी ने विद्वानों की सलाह पर अधिक मास और अमावस्या के चलते ऐसा किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 07:40 AM (IST)
ब्रह्मसरोवर पर पहले महाआरती का निकलवाया मुहूर्त, नवरात्र को होगी
ब्रह्मसरोवर पर पहले महाआरती का निकलवाया मुहूर्त, नवरात्र को होगी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मसरोवर पर महाआरती का कार्यक्रम दो दिन टाल दिया है। केडीबी ने विद्वानों की सलाह पर अधिक मास और अमावस्या के चलते ऐसा किया है। पहले प्रशासन अधिकारियों ने वीरवार को महाआरती कराने का फैसला लिया था।

loksabha election banner

कोरोना के संक्रमण के चलते 18 मार्च को ब्रह्मसरोवर की महाआरती बंद कर दी थी। इसके साथ श्रद्धालुओं का भी आना-जाना बंद कर दिया था। पिछले दिनों ब्रह्म सरोवर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था, लेकिन महाआरती बंद थी। केडीबी प्रशासन ने श्रद्धालुओं की मांग पर उच्चाधिकारियों ने महाआरती की परमिशन मांगी थी। अधिकारियों ने बुधवार को महाआरती करने की परमिशन जारी कर दी थी। अधिकारियों के अनुसार ब्रह्मसरोवर पर वीरवार को आरती की जा सकती है। इसकी तैयारियां भी तेज कर दी थी।

ज्ञानानंद महाराज से लिया परामर्श

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि महाआरती को लेकर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से परामर्श किया गया।उन्होंने बताया कि वीरवार को अधिक मास का अंतिम दिन है और शुक्रवार को अमावस्या है। इस तरह के आयोजन इन दिनों में नहीं हो सकते। उन्होंने पहले नवरात्र को महाआरती के सबसे उचित दिन बताया। केडीबी ने शनिवार को महाआरती करने का फैसला लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.